IND vs ZIM: चेन्नई में भारत की 72 रन से दमदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा!

Riyajuddin Ansari
By -

credit @Khabargaon

गिरना भी जरूरी है क्योकि औकात का पता चलता है, क्योकि टीम इंडिया को पता चला था जब साउथ अफ्रीका के सामने हम एक ऑर्डिनरी टीम बनकर आए थे| कुदरत के निजाम के भरोसे पहुंच गए थे लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर भी साथ उसका देता है जो दिलेर होता है|


और इंडिया ने दिलेरी भी दखाई और ईश्वर ने इंडिया का साथ भी दिया सबसे पहले शुक्रिया साउथ अफ्रीका को जिसने वेस्टइंडीज को हराकर हमें कुदरत के निजाम से बचाया और रही सही कसर इंडिया ने पूरी कर ली जब 72 रनों से जिंबॉब्वे को इस मैच में हरा दिया|


इंडिया ने 256 रन बनाए और जिम्बाबे 184 पर गई,और बैनेट के लिए आपको बुरा लग सकता है लेकिन आज 140 करोड़ भारतीयों को मजा,आ गया है| सरहद पार उधर टीवी टूटने आंसू बहाने की आवाज सुनाई पड़ रही थी| क्योंकि जब आप दूसरों के दुख में खुश होने लगते हैं तो ऊपर वाला आपको दुखी करता है और यही हुआ है|


चेन्नई में भारत की ऐतिहासिक वापसी


इंडिया-साउथ अफ्रीका से हारी थी तो बहुत शोर मच रहा था सरहद के उस पार से की देखिए जी आप तो बाहर होने वाले हैं और हम सेमीफाइनल खेलने वाले है|लेकिन निजाम जो है पलट गया हालात पलट गए जज्बात पलट गए और इंडिया फिलहाल, कुदरत के निजाम से आगे बढ़कर अपने दम पर सेमीफाइनल में जा सकती है|


इंडिया ने जिम्बाबे को हराया ईसिस के साथ ही इंडिया के सेमीफाइनल में जाने का एक कदम और बढ़ गया और इंडिया सेमीफाइनल से बहुत करीब आ गया है| अब तीन सिनेरियो यहां से बचते हैं, साउथ अफ्रीका जो है वह पहले से पहुंच चुकी है आसानी से पहुंच गई है| इंडिया के पास दो और सिनेरियो बचते हैं पहला सिनेरियो इंडिया वेस्ट इंडीज को हरा दे,और  इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा|


credit @ETV Bharat

दूसरी कहानी है कि वेस्टइंडीज इंडिया को हरा दे वेस्टइंडीज आसानी से पहुंच जाएगा अगर इंडिया वेस्टइंडीज का मैच रद्द हो जाता है तो भी वेस्टइंडीज पहुंच जाएगा क्योंकि साउथ अफ्रीका से बुरी हार के बावजूद उनका रन रेट हमसे बेहतर है, और इस वजह से वह क्वालीफाई कर जाएंगे| एक और कहानी जो इंडिया को परेशान कर सकती है वो ये है कि कोलकाता के स्टेडियम में वेस्टइंडीज कभी भी वर्ल्ड कप का मैच नहीं हारी है|


लेकिन इतिहास तो बदलने के लिए होते हैं और इतिहास भारतीय टीम ने बदला है भारतीय टीम ने आज वक्त जज्बात हालात समझते हुए सब कुछ बदला है| आज संजू सैमसन को पहले बैटिंग कराया गया तिलक वर्मा को नीचे भेजा गया बहुत सारे खिलाड़ियों के अहम अहंकार उनके ईगो या सेल्फ रिस्पेक्ट पर चोट पहुंचाई वह चोट पहुंचाई गई जिसने उनके अंदर इंसान को झटका दे दिया इतना झटका दिया इतना झटका दिया कि बेचारे सब दंग रह गए|


256 रन का विशाल स्कोर बल्लेबाज़ों का धमाका


और शुरू में तो लगा कि क्या आज भी हम नर्वस रहेंगे लेकिन अब लगता है कि वह नर्वसनेस शायद खत्म तब हो गई थी, जब राइट हैंड बैट्समैन ऊपर आ गया था| क्योंकि वह जो ऑफ स्पिनर का हम पर कर्ज था उसका कर्ज संजू सैमसन ने उतार दिया, संजू सैमसन आज उनकी पारी शायद बहुत बड़ी नहीं रही होगी जब 15 गेंद  में 24 रन लेकिन उनका इंपैक्ट इस मैच में बहुत बड़ा था इंपैक्ट अभिषेक शर्मा को ऊपर खेलने का मौका मिला अभिषेक शर्मा को समय मिला अभिषेक शर्मा ने एक दो फेटे लगाए उसके बाद अपने लिए रास्ता बनाया और फिर वहां से उन्होंने 30 गेंद 55 रन की पारी खेली|


थोड़ा बुरा लगा कि ईशान किशन को तीन नंबर पर क्यों उतारा गया लेकिन टीम के लिए शायद जरूरी था तिलक वर्मा जिनके अहम पर चोट लगी थी कि यार आप स्लो खेलने वाले खिलाड़ी हो आप 100 के स्ट्राइक रेट से खेलते हो सूर्यकुमार यादव आप T20 वाले खिलाड़ी नहीं रहे वह ईगो और उस अहम पर चोट जो थी उसने आज एक बड़ा इंपैक्ट खड़ा किया आज वही नंबर पर सूर्यकुमार यादव उतरे लेकिन इंटेंशन अलग थी 13 गेंद पर 33 रन बने और पुराने सूर्या नजर आए|


credit @Scroll in

तिलक वर्मा जिनको लेकर जब 5 नंबर 6 नंबर पर उतरे बैटिंग करने तो लोगों ने कहा होगा कि, क्यों भेजा गया है दुबे जी की जगह थी तिलक को फालतू खिला रहे हो, लेकिन तिलक ने बताया कि अगर वह बीच में वर्ल्ड नंबर टू थे फिर वर्ल्ड नंबर थ्री रहे फिर टॉप टेन में लगातार बने हुए हैं, तो कोई बड़ी वजह थी वह जो 2 शतक उन्होने लगाई थी उसकी बड़ी वजह थी और आज वह वजह दिखाई पड़ी 14 गेंद पर 44 रन|

 

हार्दिक पांड्या कि कहानी कुछ यूं है की इश्क में इंसान जो है वह रेगिस्तान में दूध की नदियां बहा देता है| हार्दिक पांड्या उसी जोन में इस वक्त पांडिया मोहब्बत में है|और मोहब्बत में इंसान कुछ भी कर लेता है वह  समंदर को शोख कर पानी पी सकता है| और रेगिस्तान में दूध की नदी बहां सकता है|वो पहाड़ पर पत्थर पर पेड़ उगा सकता है,और हार्दिक इस वक़्त उसी दौर से चल रहे हैं|


हार्दिक पांड्या की फिनिशिंग पावर


गेंद पकड़ा दो तो विकेट निकाल देंगे और बैट पकड़ा दो तो अर्ध शतक लगा देंगे, और आज 30 गेंद पर 50 रन बनाए इसी वजह से शायद इंडिया 256 तक गई इंडिया ने साइकोलॉजिकल विन वेस्टइंडीज में दर्ज की क्योंकि वेस्टइंडीज जो है इससे पहले नंबर दो स्कोर हासिल कर चुकी थी जिंबॉब्वे के सामने जहां पर वर्ल्ड T20 वर्ल्ड कप में रन बनाने की बात है|


लेकिन इंडिया ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा तो एक दिन में इंडिया के साथ दो घटनाएं हुई पहले वेस्टइंडीज की बैटिंग ठीक है, लेकिन बोलिंग उनकी बुरी तरह एक्सपोज हो गई बुरी तरह एक्सपोज हुई साउथ अफ्रीका ने चारों खाने चित कर दिया दूसरा इंडिया ने साउथ अफ्रीका के रिकॉर्ड को तोड़ दिया वो रिकॉर्ड जिसकी वजह से वह 5 पॉइंट ऊपर गए थे वह रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब कोलकाता के लिए वन ओन वन कर दिया कि भाई साहब जो बेहतर टीम होगी वह सेमीफाइनल जाएगी|


credit @India Today

ऐसा लगता है कि इंडिया सेमी फाइनल में जाएगी इंग्लैंड मिल गया तो फाइनल भी हो जाएगा और शायद इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका में अपनी निगाहों से फाइनल वर्ल्ड कप का देख रहा हूं कौन जीतेगा पता नहीं और यह सब कुछ हुआ है सिर्फ एक वजह से, जो आज की मोटी वजह थी वह वजह थी संजू सैमसन का ओपनिंग में आना कई बार कुछ चीज थोड़ी आगे पीछे कर करने से और सही जगह पर प्लेस कर करने से सही चीजों का इस्तेमाल सही समय पर कर दिया जाए तो चीजे बदल जाती है|


संजू सेमसन से वही हुआ और हार्दिक पांड्या ने चार छक्के मारे चार चक्के अभिषेक ने मारे दो छक्के सूर्या ने मारे संजू बाबा ने भी दो छक्के मारे और संजू थोड़े से अनलकी थे| क्योंकि आज कैच बहुत ड्रॉप हुए है|कैच सूर्यकुमार यादव का ड्रॉप हुआ अभिषेक शर्मा को बहुत सारे मौके मिले जेमनिष्टम के बगल बगल से निकल रही थी ईशान किशन का कैच छूटा और हार्दिक को मौके मिल रहे थे लेकिन संजू को मौका नहीं मिला वो स्लोअर वन शायद जल्दी अटेंड कर देना शॉट मारना लेकिन संजू सैमसन अगला मैच खेल रहे हैं|


अर्शदीप और बुमराह की सटीक गेंदबाज़ी


अब लगता है कि यह टीम है जिसके साथ हमें आगे जाना चाहिए हाला की इस टीम में गेंद बाज़ी की कमी लग रही थी जो की जिंबॉब्वे ने जब कवरअप किया अगर आप जिंबॉब्वे का स्कोर देखेंगे 184 तक वो जाते है और 184 में बेनेट जो थे वो 97 मारते हैं| इसमें बाकी गेंदबाज सब ठीक थे सिर्फ हमारे दुबे जी बहुत पिट रहे थे|

और इंडिया की टेंशन यही है की बड़ी टीमों के सामने अगर वह केवल पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हैं,तो क्या वह जस्टिफाई कर पाएंगे|


क्योंकि जसप्रीत बुमराह जो है वह कमाल है तीन ओवर में 21 दिए, हार्दिक जो है वह कमाल है ये भी 21 रन दिए और अर्शदीप जो है वो तो लाजबबा थे, लाजवाब तो सरदार हमेशा रहते हैं| वरुण चक्रवर्ती वह भी ठीक-ठाक थे हालांकि वरुण का इंपैक्ट बीते दो मैच में थोड़ा कम दिखा है|अक्षर पटेल वह हमेशा ठीक रहते हैं अगर दुबे जी दो ओवर में 46 रन नहीं देते तो 184 है यह शायद 150 के आसपास होता और इंडिया 100+ रन से मैच जीती थी,जो शायद साइकोलॉजिकल बहुत बड़ा इंपैक्ट होता|


credit @The Times of India

लेकिन शिवम दुबे को ट्राई इसलिए किया गया क्योंकि आपको अगले मैच में शिवम दुबे से गेंदबाजी करवानी है क्या इसमें आप कोई छेड़खानी करेंगे, लगता नहीं शायद टीम इंडिया कोई छेड़खानी करेगी क्योंकि छेड़खानी करनी होती तो ईशान किशन से ग्लव्स लेकर संजू सैमसन के हाथों में नहीं थमाया जाता संजू सैमसन ग्लव्स थमाने का मतलब यही है कि टॉप ऑर्डर में आपके पास बहुत सारे लेफ्ट हेंडर थे वह जो ऑफ स्पिनर का नया कर्ज था उसको खत्म किया जाए और संजू सैमसन के जरिए गेंदबाजों के माइंडसेट से खेला जाए|


और वह खेल इंडिया ने खेला 17 छक्के हमने मारे मडनेस जो थी वह चिपोक में दिखाई पड़ी और वर्ल्ड कप का सेकंड हाईएस्ट टोटल बन गया हालांकि श्री लंका का रिकॉर्ड नहीं टूटा श्रीलंका ने 260 रन बनाए थे इंडिया 256 बनाई लेकिन एक चीज जो अच्छी रही वो ये रही की सारी एशियाई टीम वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुई क्योंकि बार-बार यह डर लग रहा था कि कहीं ऐसा ना हो जाए कि श्रीलंका बाहर हो चुकी है, शुरुआत से देखिए|


कुदरत का निजाम नहीं, अब अपने दम पर सेमीफाइनल की ओर


अफगानिस्तान एक अच्छी टीम थी वह शुरू में बाहर हो गई हम उसे टॉप फॉर में देख रहे थे बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप खेलने से पहले ही नाम वापस ले लिया था, हालांकि वह जाते भी नहीं उतना उनकी टीम में पोटेंशियल नहीं था| लेकिन उसके बाद श्रीलंका इंडिया-पाकिस्तान यह तीन टीम थी जिसे हम एक्सपर्ट कर रहे थे कि वर्ल्ड T20 अगर इंडिया श्रीलंका में हो रहा तो इनमें से कोई टीम एशियाई टीम पहुंचेगी श्रीलंका बाहर हो चुकी है पाकिस्तान भी ऑलमोस्ट बाहर हो चुका है|


क्या पता पाकिस्तान के लिए कुदरत का निजाम जो है वह एक बार फिर से एक्टिव मोड में आ जाए हालांकि आधे खिलाड़ी लेकर कुदरत का निजाम आएगा भी तो कुछ उखाड़ नहीं पाएंगे क्योंकि उनकी टीम में आधे खिलाड़ी है तो कुल मिलाकर इंडिया है जो एशियन कंट्रीज के नाम और इज्जत और शोहरत बचाने वाली है|अब क्या कैरेबियन पावर उसे निपटाएगा और आज बेनेट ने कोशिश की थी और इंडिया को अपनी गेंदबाजी को लेकर कंसर्न दिखाना पड़ेगा|


credit @The Financial Express

क्योंकि याद कीजिए साउथ अफ्रीका के मैच में हमने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन बाद में उन्होंने कवर अप कर लिया था ठीक-ठाक रन मारे थे उन्होंने और वह रन ठीक-ठाक हो गए थे जहां हमारी बैंड बजती थी आज अगर जिंबॉब्वे का बॉलर आपको 97 मार दे रहा है, 22 साल का लौंडा है भाई साहब तो आपको टेंशन लेने की जरूरत है इस वर्ल्ड कप में हालांकि लड़का अच्छा खेला है ओमान के सामने 36,48, 56 पर 64, 48 पर 63 और फिर 36 पर 97 ये अच्छा खेला सेकंड हाईएस्ट रन स्कोर बन गया है वर्ल्ड कप का शानदार है|


इगो पर चोट, मैदान पर विस्फोट खिलाड़ियों का जवाब


लेकिन इंडिया के लिए थोड़ा सा सोचने वाली बात है, इंडिया के अभी भी लगता है कि स्पिनर्स है क्योंकि बीच में जब ईशान किशन और अभिषेक शर्मा खेल रहे थे ऐसा लग रहा था कि स्पिनर थोड़ा परेशान करें हालांकि आज अभिषेक शर्मा ने काफी मैच्योरिटी दिखाए अभिषेक शर्मा आज काफी इंप्रूव क्रिकेटर नजर आ रहे थे ऐसा लग रहा था कि वह कंसेंट इस बात को लेकर के विकेट नहीं गवना और वह उनकी कोशिशो में देखा अभिषेक शर्मा थोड़े से लकी भी थे क्योंकि एक नो बॉल थी जिसने उन्हें छक्का मारने का मौका दिया|


पहले उन्होंने एक फेटा मारा और अगली बॉल नो थी वहां वो सिंगल ले रहे थे संजू को उन्होंने मना किया वहां से जो दूसरा छक्का उनका पड़ा उसने उनको ताकत दी कि भाई अब मैं बल्ला खोल सकता हूं वरना पहली बॉल पर जब उन्होंने ऑफ ड्राइव खेला था तो यह लगा कि वह जो युवराज ने एक जमाने में उनसे कहा था कि भाई सिंगल भी ले लिया कर कभी तो वह उनमें दिख रहा था|


लेकिन आज किस्मत चाहती थी कि अभिषेक शर्मा का बल्ला चले और पाकिस्तान ने मोहम्मद आमिर जो है उनकी तारीफ में कसीदे पढे, वह कहे कि नहीं नहीं भाई स्लोगर नहीं है हमारा सैम अयूब जो है डिजिटल टैलेंट है तो यह यूनिवर्सल टैलेंट है|


credit @Sportskeeda

क्योंकि अभिषेक शर्मा अगर पांच पारी में भी आप फ्लॉप है और उसके बाद भी आप वर्ल्ड नंबर वन है तो आप का रीजन है और वह रीजन साफ-साफ दिख रहा था अभिषेक शर्मा में कि अगर वह चल जाते हैं तो आने वाले चार में से दो मैच मानना है कि हम वर्ल्ड कप जीत रहे है|अगर इंडिया को वर्ल्ड कप उठाना है तो आपके टॉप 3 संजू सैमसन अभिषेक शर्मा ईशान किशन इनमें किसी को फायरवर्क दिखाना पड़ेगा|


अब नहीं होगा एक्सपेरिमेंट, यही है विनिंग कॉम्बिनेशन


यह हमारी फाइनल टीम यह वह टीम है जो आपको ले जाएगी आगे तक सिर्फ देखना यह है कि अगले मैच में क्या अर्शदीप को ड्रॉप करके कुलदीप आते हैं हालांकि अर्शदीप ने 4 में 24 पर 3 विकेट निकाले हैं|अब ऐसा लगता है कि शायद इंडिया अब एक्सपेरिमेंट नहीं करेगी इस विनिंग कांबिनेशन के साथ जाएगी क्योंकि उसे बैट्समैन चाहिए उसे एक प्रॉपर बैट्समैन चाहिए वाशिंगटन सुंदर उनको लाने का कोई चांस नहीं है लेकिन लगता है कि अर्शदीप को ड्राप करने का जोखिम नहीं उठाएंगे आज के बाद तो बिल्कुल नहीं|


क्योंकि आज मैच में 28 छक्का लगा है, और इस 28 छक्के के बीच में भी अर्शदीप चार ओवर 24 रन पर तीन विकेट लेते हैं|आप उनकी तारीफ करोगे कि यार इतना इकोनॉमिकल बॉलर अर्शदीप आज इंडिया के इकलौते बोलर हैं जो छह की इकोनॉमी से पिटे है, और ये अफसोजनक है कि हाईएस्ट विकेट टेकर होने के बाद भी अगर हमें टीम से किसी को बाहर करना होता है तो हम सबसे पहले अर्शदीप का नाम लेते हैं|


credit @The Indian Express

बुम्बराह को सोच नहीं सकते और दुसरा ऑप्शन हमारे पास शिवम दुबे आप नहीं सोचोगे क्योंकि शिवम आपको बैट से भी देते है और आज उनका बुरा दिन था गेंद से लेकिन आप उन पर बैठ से भरोसा करते हो तीसरा ओपसन हार्दिक और हार्दिक के बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता और आपके पास कोई ऑप्शन बचते नहीं और एक रिंकू सिंह थे उनको हटाकर ऊपर बैटिंग मजबूत कर दी है|


संजू सैमसन के तौर पर रिंकू सिंह अब उनकी भी टीम में एंट्री नही होगी क्योंकि तिलक वर्मा ने आज पांच नंबर पर आकर इंडिया को बहुत मजबूत कर दिया है और तिलक पांच नंबर पर खेल सकते हैं| लगता है कि एक्सपेरिमेंट है,क्योंकि वर्ल्ड कप में जाने के बाद ही एक्सपेरिमेंट होना ही अपने आप में हैरानी करता है अगर इंडिया अफ्रीका से नहीं हारती तो सायद कोई भी बदलाव ना हो लेकिन अब हम हारे अफ्रीका से ऑफ स्पिनर वज़ह है|


गेंदबाज़ी में छुपी कमजोरी या रणनीतिक प्रयोग?


क्या हम वेस्टइंडीज के बाद अगर न्यूजीलैंड  पड़ती है सेमीफाइनल में तो क्या हम उससे लड़ने के लिए तैयार हैं हालांकि अच्छी बात है यह है की न्यूजीलैंड को हमने काफी खेला था जस्ट वर्ल्ड कप के पहले लेकिन टेंशन है कि न्यूजीलैंड में जिनको खेला था उनमें से कई लोग ऐड ऑन भी हो चुके हैं| जैसे हेनरी अभी आए हैं हेनरी ने कल श्रीलंका के सामने जो किया था जिस तरह से पहली बॉल डाली थी या जिस तरह से ओवर कर रहे थे|


2019 वर्ल्ड कप की यादें अभी भी मेट हेनरी की ताजा है तो यह सारी चीज जो है यह मेरे जहां में है फिलहाल जो बाडा कंसर्न है वो यही है शिवम दुबे का जो बोलिंग का सिक्स बोलिंग ऑप्शन हालांकि दुबे ने इससे पहले अच्छा किया है लेकिन आज वह बहुत महंगे बॉलर है 26 रन एक ओवर में देना ये बहुत ज्यादा था और यह थोड़ा सा परेशान करने वाला है|


कुल मिलाकर बड़ी बातें जो रही वो ये रही कि अर्शदीप सिंह ने आज 35 विकेट ले लिए इंडिया के जो बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला था|अर्शदीप और बुमराह आपस में एक लड़ाई लड़ रहे हैं कि भाई तू ज्यादा या मैं ज्यादा मैच की जहां तक बात है जिंबॉब्वे ने आज टॉस जीता बॉलिंग करने का फैसला किया संजू आए दो छक्के मारे हौसला बढ़ाए आउट हो गए लेकिन आउट होने के पहले इंपैक्ट बड़ा था|


credit @Sports Tak

क्योंकि आज पावर प्ले में सबसे ज्यादा रनों पर विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा फैंटास्टिक ईशान किशन सुपर्ब सूर्यकुमार यादव सरप्राइज क्योकि उन्होंने अपना पुराना गेम एक्सीलरेट किया|मतलब वह टुकुर टुकुर सूर्यकुमार यादव से बहुत दुखी हो चुके थे सब, हार्दिक पांड्या की जगह क्या शिवम दुबे आते तिलक आते इसकी जहां पर क्या अच्छा खेलते बिकॉज अच्छा खेलते लेकिन वो कहावत है ना कि चीते की चाल, बाज की नजर और हार्दिक पांड्या पर डाउट नहीं करने का|


सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का तेज़ प्रहार


और तिलक वर्मा का सरप्राइज पैकेज आज के मैच में अगर किसी को सबसे ज्यादा अंडर एस्टीमेट किया था तो वह तिलक वर्मा थे, क्योंकि मुझे लग रहा था तीन नंबर पर उनको बहुत बार बैक किया है, पिछले कुछ समय से बहुत स्लो हो गए थे वो जो शाहिद अफरीदी ने कहा था कि शाहीन को जब उसके ससुर ने कहा कि तुझे बाहर होना चाहिए तो वो जो ईगो पर हर्ट होता है न मर्द का ईगो बड़ा सेंसिटिव होता है और वहां पर जब हिट हुआ तो उसका इंपैक्ट ये था कि आज तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 275 का था|


अब कहानी सिर्फ इतनी है तीन मैच बचे हैं तीन मैच जीतो और इतिहास रच दो सिर्फ तीन मैच अगला वेस्टइंडीज से वेस्टइंडीज बाहर उसके बाद न्यूजीलैंड या फिर इंग्लैंड और उसके बाद साउथ अफ्रीका लगता है की इस बार भी फाइनल में इंडिया वर्सिज साउथ अफ्रीका होगी क्या इंडिया इतिहास रचेगी साउथ अफ्रीका बदला लेंगे|


चेन्नई की गर्मी और दबाव भरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। बल्लेबाज़ों की मजबूती और गेंदबाज़ों की सटीक रणनीति ने जिम्बाब्वे को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अगर टीम इसी लय को बरकरार रखती है, तो सेमीफाइनल का टिकट दूर नहीं।


Tags: